नवीनतम
म.प्र.में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया जा रहा है। परीक्षाओं के संचालन के लिए 3 हजार 856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे से पहले किसी भी विद्यार्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदेश में 206 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होंगी।