ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. के ग्वालियर स्थित डबरा में 12 एकड़ क्षेत्र में बनाए गए नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन मंगलवार को निकलने वाली कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची और चार महिलाएं घायल हुई है। कलश यात्रा से पहले वहां बड़ी संख्या में स्टेडियम ग्राउंड में महिलाओं को कलश वितरित किए जाने थे। इसी दौरान वहां महिलाओं की भारी भीड़ पहुंची थी। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं।उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के डबरा में मंगलवार से नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है जो 20 फरवरी तक चलेगा। इस मंदिर में नौ ग्रह अपनी-अपनी पत्नियों और वाहनों के साथ विराजमान होंगे। आयोजन की शुरुआत मंगलवार को विशाल कलश यात्रा से होनी थी।