लोकसभा में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

लोकसभा में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

मुंबई [महामीडिया] विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इससे पहले बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज 1 मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन ने  12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें