सोमनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी
भोपाल [महामीडिया] गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में इस सप्ताहांत महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिछले महीने आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है। विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष अपेक्षित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे है सोमनाथ मंदिर हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र और प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना जाता है।