जयपुर से दो जापानी पर्यटक लापता

जयपुर से दो जापानी पर्यटक लापता

जयपुर [महामीडिया] जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता हो गए हैं। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके बैग टैक्सी में ही थे।ड्राइवर ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिन पहले ही इंडिया आए थे। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने बताया 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक (हिबिक्की शिब्बा और युमा) ट्यूरिट वीजा पर दिल्ली आए थे।अगले दिन वो दोनों को लेकर जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में आया था। वहां से देर शाम दोनों टूरिस्ट अशोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की कहकर गए थे फिर वापस नहीं लौटे।

सम्बंधित ख़बरें