मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की

मुंबई [महामीडिया] मणिपुर में नई सरकार बनने के एक हफ्ते बाद ही एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। उखरुल के लिटन सरेइखोंग गांव में उपद्रवियों ने कई घरों को आग लगा दी है। पहाड़ी इलाकों के आसपास सशस्त्र समूहों ने हवा में कई राउंड गोलियां भी चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जरूरी सामान लेकर पड़ोसी कांगपोकपी जिला के सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए। तंगखुल समुदाय से जुड़े कई ग्रामीणों के भी अपने घर छोड़ने की सूचना है। इसके बाद 5 दिन के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें