
श्रीलंका सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत
मुंबई [महामीडिया] दक्षिणी श्रीलंका के उवा प्रांत के बादुल्ला जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई हादसे में 15 अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे दक्षिणी शहर तांगाले से 30 से ज्यादा लोगों का एक समूह पिकनिक पर निकला था तभी बस एला शहर में 1000 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई। घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर है। दुर्गम इलाके में स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य चल रहा है।