सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लघु कृषक बाहर नहीं होंगे

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लघु कृषक बाहर नहीं होंगे

भोपाल [महामीडिया] मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 5.32 करोड़ हितग्राही हैं। इसमें 71 लाख किसान भी शामिल हैं। किस किसान के पास कितनी भूमि है इसका पता लगाने के लिए राजस्व विभाग के डेटा से मिलान कराया जा रहा है। इसके आधार पर राज्य सरकार निर्णय लेगी कि किसे पीडीएस प्रणाली में रखना है और किसे नहीं। बड़े क्षेत्र वाले किसान पीडीएस की सूची से बाहर किए जा सकते हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लघु कृषकों को बाहर नहीं किया जा सकता । सरकार ने प्रदेश को 75 लाख पीडीएस के हितग्राहियों की सूची भेजी है। इसमें वे हितग्राही भी हैं, जिनकी वार्षिक आय छह लाख से अधिक है कंपनी में संचालक हैं या फिर जीएसटी के दायरे में आते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वाले किसानों को भी शामिल किया है।

सम्बंधित ख़बरें