
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी
भोपाल [महामीडिया] अयोध्या में दीपोत्सव बहुत ही भव्य होता है। पिछले कुछ वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार दीपों को प्रज्वलित करने का लगातार विश्व रिकॉर्ड बना रही है। इस बार भले रिकॉर्ड न बने लेकिन यह पहले से बहुत ही भव्य और आकर्षक होने वाला है।दरअसल दीये जलाने का रिकॉर्ड सात साल से लगातार बन रहा था। हर साल पिछले साल से ज्यादा दिये जलते थे। इस साल यह तय किया गया है कि 2025 के दीपोत्सव में दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड नहीं बनाया जाएगा। इस पर होने वाले खर्चे को बचाकर एक हजार ड्रोन का शो किया जाएगा जिससे यह और भी आकर्षक लगेगा। 19 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन होने वाला है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद साल 2017 में इसका आयोजन शुरू किया गया था।