
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को
भोपाल [महामीडिया] साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर रविवार को लगने जा रहा है। इसे भारत समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। इस वर्ष कुल चार ग्रहण लगेंगे लेकिन भारतीयों को केवल यही चंद्रग्रहण दिखाई देगा। खास बात यह है कि यह भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा और इसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जा रहा है।
चंद्र ग्रहण की तिथि और समय-
ग्रहण का स्पर्श (आरंभ)- रात्रि 9:57 बजे
ग्रहण का मध्य- रात्रि 11:41 बजे
ग्रहण का मोक्ष (समापन)- रात्रि 1:27 बजे (8 सितंबर)
इस दौरान सूतक काल 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे से शुरू होकर 1:27 बजे तक प्रभावी रहेगा।