कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूटा

कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूटा

श्रीनगर [महामीडिया] कश्मीर में गुरुवार को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कें बह गईं या टूट गईं। इससे घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। झेलम नदी का जलस्तर कम हो गया है। नदी अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। हालांकि एहतियात के तौर पर, कश्मीर रीजन के स्कूल और कॉलेज शनिवार 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद 283 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 950 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।रामबन के डिप्टी कमिश्नर​​​ अलयास खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 29 अगस्त को रामबन के राजगढ़ तहसील के द्रुबला गांव में अचानक बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें