जोमैटो के प्लेटफॉर्म फीस में 19 प्रतिशत की वृद्धि

जोमैटो के प्लेटफॉर्म फीस में 19 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने आज शुक्रवार से ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 यानी ₹2.40 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। जीएसटी जोड़ने के बाद यह राशि और बढ़ जाएगी। प्लेटफॉर्म फीस हर एक फूड ऑर्डर पर लागू होने वाला अतिरिक्त शुल्क हैं। जीएसटी रेस्तरां चार्जऔर डिलीवरी फीस से अलग है। जोमैटो प्लेटफॉर्म रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर की आपूर्ति करता है।

सम्बंधित ख़बरें