प्राकृतिक गैस आपूर्ति बढ़ने से यूरिया उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि

प्राकृतिक गैस आपूर्ति बढ़ने से यूरिया उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] अंतरराष्ट्रीय बाजार से स्पॉट खरीद के माध्यम से भारत को 7.31 प्रति दिन मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर अतिरिक्त गैस मिलने लगी है। इस आपूर्ति से भारत में उर्वरक उत्पादन में 23 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। अभी तक भारत के यूरिया प्लांट्स को 32 मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर के करीब प्राकृतिक गैस मिल रही थी इसके बाद यह मात्रा बढ़कर 39.31 मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर हो गई है। घरेलू यूरिया उत्पादन 54,500 से बढ़कर 67,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गया है।  खरीदी गई गैस की सप्लाई से भारत के यूरिया प्लांट्स को अब तक हो रही 62 प्रतिशत की आपूर्ति बढ़कर 76 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें