नवीनतम
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से ज्यादा की वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] तेल कंपनियों ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के चलते की गई है । प्रीमियम पेट्रोल BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95 के नाम से बिकता है। वहीं सामान्य पेट्रोल पुराने दाम पर ही मिलता रहेगा उसकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है ।