
पंजाब में बाढ़ से 29 लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब में बाढ़ के चलते हरियाणा में भी हालात बुरे हैं। दोनों राज्यों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। हरियाणा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है।भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं।