रुसी उराल्स क्रूड तेल भारत के लिए और सस्ता हुआ

रुसी उराल्स क्रूड तेल भारत के लिए और सस्ता हुआ

मुंबई [महामीडिया] रुसी उराल्स क्रूड तेल भारत के लिए और सस्ता हो गया है। यह तेल अब भारत को ब्रेंट क्रूड से 3 से 4 डॉलर प्रति बैरल सस्ता मिल रहा है। यह कीमत सितंबर के आखिर और अक्टूबर में लोड होने वाले तेल के लिए है। सूत्रों ने बताया कि यह जानकारी गोपनीय है। भारत 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के तेल का बड़ा खरीदार बन गया है लेकिन अमेरिका ने भारत पर इस व्यापार के लिए भारी टैरिफ लगा दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनके अधिकारियों की आलोचना ने भारत को रूस और चीन के और करीब ला दिया है जिसका लाभ भारत को मिल रहा है ।

सम्बंधित ख़बरें