देश भर की माताओं का अपमान किया कांग्रेस ने : मोदी

देश भर की माताओं का अपमान किया कांग्रेस ने : मोदी

 

मुंबई [महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से राज्य की दीविका दीदियों को सौगात दी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने इशारों में लालू यादव पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस के मंच से उनकी मां को अपमानित किया गया उन्हें गालियां दी गई। ये सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं बल्कि देश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'मां ही हमारा संसार है। मां ही हमारा स्वाभिमान है। इस परंपरा संपन्न बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। गालियां सिर्फ़ मेरी मां का अपमान नहीं हैं। यह देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान हैं। मैं जानता हूं... आप सभी को, बिहार की हर मां को, यह देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा होगा ! मैं जानता हूं जितना दर्द मेरे दिल में है उतना ही बिहार के लोगों को भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों से इस अपमान का जवाब देने की अपील भी की। वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा आज मंगलवार को एक बहुत ही शुभ कार्य का शुभारंभ हो रहा है। बिहार की माताओं और बहनों को आज एक नई सुविधा मिलने जा रही है। जीविका निधि साख सहकारी संघ है इसके माध्यम से गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब और आसानी से पैसा मिल सकेगा। उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी। इससे उनके काम और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

  

 

सम्बंधित ख़बरें