महर्षि संस्थानों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन

 महर्षि संस्थानों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन

भोपाल [महामीडिया] वैदिक गुरु परंपरा के अनुसार श्री गुरु पूर्णिमा के पावन दिन शिष्य अपनी समस्त उपलब्धियों को श्री गुरु चरणों में समर्पित करते हुए अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी वैदिक गुरु परंपरा के निर्वहन के लिए श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाता है।  इस वैदिक गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी ने अपनी समस्त उपलब्धियों को अनंत श्री विभूषित ज्योतिषपीठोद्धारक गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज शंकराचार्य ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम हिमालय को समर्पित किया था। इसी गुरु परंपरा का आगे निर्वहन करते हुए वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दिन 10 जुलाई को अपनी वर्ष भर की उपलब्धियों को श्री गुरुदेव  के चरणों में समर्पित करेंगे।महर्षि महेश योगी संस्थान में परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 9 एवं 10 जुलाई को यह आयोजन महर्षि संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में संपन्न होगा।

म.प्र. की राजधानी भोपाल में स्थिति गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में 9 जुलाई को 3:30 बजे से श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर संगीत में भजनामृत  कार्यक्रम होगा। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री अन्नि कोटल अपनी स्वर लहरियां बिखेरेंगी इन भजनों को पंडित अनूप घोष, ललित सिसोदिया श्री अमर भोला अपने संगीत के  स्वरों से सजाएंगे।

10 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा दिवस पर वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी गुरु पूजन के पश्चात वैदिक गुरु परंपरा के अनुरूप  श्री गुरुदेव एवं महर्षि महेश योगी जी के चरण कमलों में महर्षि संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों को अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो.भुवनेश शर्मा ,महर्षि शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश जोशी महर्षि मल्टी स्पेशलिटी आयुर्वेद हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के निदेशक मधुसूदन देशपांडे भी अपना उद्बोधन देंगे।

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भारत में स्थित संपूर्ण 153 महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों, महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय ब्रह्म स्थान,करौंदी म.प्र.एवं महर्षि यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,बिलासपुर  ,महर्षि महाविद्यालयों. महर्षि किड्स होम. महर्षि विश्व विद्यापीठम,महर्षि विश्व शांति आंदोलन की समस्त इकाइयों में अपनी- अपनी उपलब्धियों को श्री गुरु चरणों में समर्पित करते हुए आगामी वर्ष के लिए आशीर्वाद  माँगा जाएगा।
 

सम्बंधित ख़बरें