
थाईलैंड की अदालत ने प्रधान मंत्री को पद से हटाया
मुंबई [महामीडिया] थाईलैंड की शीर्ष संवैधानिक अदालत ने नैतिकता का उल्लंघन करने के आरोप में देश की प्रधान मंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कंबोडिया के नेता हुन सेन से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत में उन्होंने थाई सेना के कमांडर की आलोचना की थी। इसे थाईलैंड में गंभीर मामला माना जाता है क्योंकि सेना का वहां काफी प्रभाव है। इस बातचीत के लीक होने के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया था। कोर्ट ने 7-2 के अंतर से प्रधान मंत्री को पद से हटा दिया है।