
पर्यटकों का मन मोहता है सिक्किम
भोपाल [महामीडिया] सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और एक छोटा राज्य है जो अपने पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों के लिए जाना-जाता है। सिक्किम भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ की चोटियाँ, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को छुट्टी बनाने के लिए परफेक्ट प्लेस बनाते हैं। सिक्किम भारत का सबसे आकर्षक राज्य है जो अपनी उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है। पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित गंगटोक सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग को ताजा कर देती है। बता दें कि सिक्किम की राजधानी गंगटोक से दुनिया की सबसे ऊँची चोटियों में से एक कंचनजंगा के शानदार दृश्यों को देखा जा सकता है। साथ ही गंगटोक की घुमावदार सड़के और पहाड़ी बहुत ही ज्याद आकर्षक है जो इसे रोमांच प्रेमियों के घूमने के लिए सिक्किम की सबसे आकर्षक जगहें में से एक बनाती है। गंगटोक उत्तरी भारत में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए तीसरा सबसे अच्छा स्थान भी है जो पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता है। रोमांच प्रेमियों के साथ साथ शांति की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए भी यह बेहद खास जगह है। सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार युक्सोम एक खूबसूरत जगह है जो सिक्किम के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। हरे भरे वनस्पतियों से ढके पहाड़ों के बीच स्थित युक्सोम कंचनजंगा पर्वत तक पहुचने के लिए आधार शिविर के रूप कार्य भी करता है। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ सिक्किम में घूमने की जगहें सर्च कर रहे है तो आप युक्सोम को अपनी ट्रिप के लिए पिक कर सकते है। इस शहर के प्रमुख आकर्षण में ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, शांत झरने और झीलें शामिल हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं साथ ही आप यहाँ कई साहसिक गतिविधियों को भी एन्जॉय कर सकते है। युक्सोम सिक्किम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रति रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी बेहद खास जगह है क्योंकि युक्सोम में सिक्किम राज्य का सबसे पहला डबडी मठ स्थापित किया गया था गंगटोक – नाथू ला राजमार्ग पर समुद्र तल से 12400 फीट की ऊँचाई पर पहाड़ों के बीच स्थित त्सोमो झील भारत की सबसे ऊँची झीलों में से एक है। चंगु झील के रूप में लोकप्रिय, त्सोमो झील सिक्किम की यात्रा पर आने वाले हर पर्यटक का एक हिस्सा है। बर्फ से ढके पहाड़ों और अल्पाइन जंगलों के बीच स्थित यह झील बकाई एक अद्भुद जगह है जिसे आपको सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा के दौरान जरूर घूमने जाने चाहिए। बता दे त्सोमो झील के ग्लेशियल झील है जो अपने चारों ओर के पहाड़ों के पिघलने वाले बर्फ से पानी प्राप्त करती है। सिक्किमियों द्वारा इसे एक पवित्र झील के रूप में माना जाता है, जिससे कई मिथक और किंवदंतियां जुड़ी हुई है जिनके अनुसार माना जाता है की भविष्य का अनुमान लगाने के लिए बौद्ध भिक्षु इस झील के रंग का विश्लेषण करते थे!
अगर आप सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा पर जा रहे हैं तो यहाँ पर एक ऐसी जगह है जिसे आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। हम बात कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय भारत-चीन सीमा की जिसको देखने की जिसके लिए आपको एक परमिट की जरूरत होती है। बता दे नाथुला, हिमालय की चोटियों में एक पहाड़ी दर्रा है जो सिक्किम को चीन को जोड़ता है। समुद्र तल से 14450 फीट ऊपर भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित नाथू ला दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक है। नाथुला भारत और चीन के बीच तीन खुली व्यापारिक सीमा चौकियों में से एक है और अपनी सुरम्य सुंदरता और सुंदर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां का तापमान वर्ष के अधिकांश हिस्सों से कम रहता है, और यह गर्मियों के दौरान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लेकिन यहाँ सिर्फ भारतीय पर्यटकों को जाने की अनुमति होती है और विदेशियों को यहां जाने की अनुमति नहीं है। यह सीमा एक ऐसी जगह है जहाँ पर जाने के बाद आप भारतीय सैनिको के साथ चीन के सैनिक और उनके गुजरने वाले ट्रकों को भी देख सकते हैं।
[ संजीव दुबे ]