आसमान में दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय घटना

आसमान में दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय घटना

भोपाल [महामीडिया] बीती रात भोपाल के आसमान में एक दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय दृश्य देखने को मिला। चांद के चारों ओर एक गोल चमकदार घेरा नजर आया जिसे वैज्ञानिक भाषा में 22-डिग्री लूनर हेलो कहा जाता है। यह घटना तब होती है जब चांद की रोशनी ऊंचाई पर मौजूद पतले बादलों में सूक्ष्म बर्फ के क्रिस्टलों से होकर गुजरती है। यह क्रिस्टल प्रिज्म की तरह काम करते हैं और उजाले को  22 डिग्री के कोण पर मोड़ देते हैं जिससे चांद के चारों ओर गोल घेरा बन जाता है। यह बर्फ के कण अलग-अलग दिशाओं में होते हैं लेकिन केवल सही कोण पर स्थित क्रिस्टल ही रोशनी को हमारी आंखों तक पहुंचाते हैं जिससे यह घेरा साफ दिखाई देता है।

सम्बंधित ख़बरें