उज्जैन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन तीन अप्रैल से

उज्जैन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन तीन अप्रैल से

भोपाल [महामीडिया] उज्जैन में तीन से पांच अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर केंद्रित यह सम्मेलन देश-विदेश के वैज्ञानिकों, तथा अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञों को साझा मंच प्रदान करेगा। इसमें साइंस सेंटर के उद्घाटन के साथ यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) एवं आरसी (रिमोट कंट्रोल) और सैटेलाइट मेकिंग (उपग्रह निर्माण) विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में विकसित भारत में स्पेस इकोनॉमी की भूमिका, खगोल विज्ञान, एस्ट्रोफिजिक्स एवं कास्मोलाजी की नवीनतम तकनीक, भारतीय काल गणना पद्धति का वैज्ञानिक आधार, कालचक्र की अवधारणा और स्पेस सेक्टर से जुड़ी रणनीतियों पर चर्चा होगी।

 

 

सम्बंधित ख़बरें