नए वित्तीय वर्ष में फ़ॉर्म 16 की जगह फ़ॉर्म 130 स्थान लेगा
भोपाल [महामीडिया] नए वित्तीय वर्ष में आईटीआर में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब तक जिस फ़ॉर्म 16 के सहारे टैक्स समझते और आईटीआर भरते थे उसकी जगह नया फ़ॉर्म 130लेना शुरू हो जाएगा । यह टैक्स सिस्टम को ज्यादाडिजिटल और आसान बनाने की कोशिश है। फॉर्म 130 टैक्स कटौती का सालाना सर्टिफिकेट होगा। पहले जहां सैलरी पाने वाले लोगों को फॉर्म 16 मिलता था अब उसकी जगह उनका एम्प्लॉयर यही फॉर्म 130 देगा। वहीं जिन सीनियर सिटीजन की आमदनी पेंशन या ब्याज से होती है उनके लिए यह फॉर्म संबंधित बैंक जारी करेंगे।