नवीनतम
डिजिटल गवर्नेंस में कर्नाटक शीर्ष राज्य बना
भोपाल [महा मीडिया] डिजिटल गवर्नेंस में 1,752 ई-सेवाओं के साथ मध्य प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर कर्नाटक है जहां 2102 ई-सेवाएं मिल रही हैं। डिजिटल गवर्नेंस में मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन के मानकों के अनुसार यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन रैंकिंग में मध्य प्रदेश ने 1,752 ई-सेवाओं के साथ डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल होकर पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।