कल नए वित्तीय वर्ष से नियमों में बदलाव

कल नए वित्तीय वर्ष से नियमों में बदलाव

भोपाल [महामीडिया] कल नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। बिजली बिल में बढ़ोतरी, प्रॉपर्टी खरीदना महंगा होना और रेलवे रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव जैसे निर्णय सीधे आम आदमी के खर्च को प्रभावित करेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव व्यवस्था सुधारने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं लेकिन इससे आम नागरिकों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। खासतौर पर मध्यम वर्ग और शहरी आबादी पर इन निर्णयों का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें