म.प्र.में स्कूल चलें हम अभियान कल से

म.प्र.में स्कूल चलें हम अभियान कल से

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के साथ होने जा रही है। चार दिन तक चलने वाले इस अभियान का फोकस अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर रहेगा। पहले दिन बालसभा के जरिए बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाएगा। दूसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तीसरे दिन सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से पालकों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी जबकि चौथे दिन ऐसे बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा, जो पढ़ाई में पिछड़ गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें