म.प्र.और राजस्थान के कई जिलों में बारिश
भोपाल [महा मीडिया] सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मालवा-निमाड़ अंचल के नीमच, जावद, मनासा, डीकेन, खरगोन के भीकनगांव क्षेत्र और धार के डही में तेज वर्षा के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी गेहूं व चना की फसल को नुकसान पहुंचा है।