नवीनतम
मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया
भोपाल [महामीडिया] प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद वे प्लांट देखने पहुंचे और इंजीनियर्स से बातचीत की।प्रधानमंत्री ने कहा हमने ही तय कर लिया था कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर का नया हब बनेगा।प्रधानमंत्री के उद्घाटन के साथ ही केयन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था।