नवीनतम
सूरत आग हादसे में पाँच लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] गुजरात के सूरत में एक मकान में आज मंगलवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला।
मृतकों के नाम
- शाहनाज बेगम अंसारी (उम्र 65 वर्ष)
- हुसा बेगम अंसारी (उम्र 18 वर्ष)
- शबीन अंसारी (उम्र 28)
- परवीन अंसारी (उम्र 19)
- शुभान अंसारी (उम्र 4)