राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अंतिम दौर में

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अंतिम दौर में

भोपाल [महामीडिया] राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिरों की फिनिशिंग और साफ-सफाई पूरी हो चुकी है वहीं चहारदीवारी का काम भी लगभग समाप्त हो गया है। निर्माण एजेंसी एलएंडटी इसे जल्द ही सौंपने की तैयारी में है। परकोटे का काम पूरा होने के बाद उसके भीतर बने पूरक मंदिरों में दर्शन  करने का रास्ता साफ हो जाएगा । अभी तक निर्माण कार्य के चलते यहां श्रद्धालुओं की एंट्री सीमित थी लेकिन हैंडओवर के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। राम मंदिर के चारों तरफ करीब 8 एकड़ क्षेत्र में परकोटा तैयार कराया गया है। इसी परकोटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर छह पूरक मंदिर बनाए गए हैं जबकि परिसर के अन्य हिस्सों में भी कई धार्मिक संरचनाएं विकसित की गई हैं।परिसर में बने कुल 18 मंदिर पहले ही ट्रस्ट को सौंपे जा चुके हैं। इनमें भूतल पर रामलला और प्रथम तल पर राम परिवार का गर्भगृह, सात पूरक मंदिर (शिव, गणेश, सूर्य, दुर्गा, अन्नपूर्णा, हनुमान और शेषावतार), सप्तर्षि मंदिर, कुबेरेश्वर महादेव मंदिर और संत तुलसीदास मंदिर शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें