नवीनतम
अमेरिका ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करेगा
मुंबई [ महा मीडिया] मिडिल ईस्ट की धरती पर बारूद की गंध अभी कम भी नहीं हुई थी कि दुनिया को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। एक वरिष्ठ राजनयिक अधिकारी मोहम्मद सफा ने एक ऐसा दावा किया है जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। सफा का आरोप है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र मिलकर ईरान पर परमाणु हमले की साजिश रच रहे हैं। इस बात को सार्वजनिक करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है ताकि वह ‘मानवता के विरुद्ध होने वाले इस अपराध’ के गवाह न बनें।