नवीनतम
दूध के दामों में भारी वृद्धि के संकेत
भोपाल [महामीडिया] एक अप्रैल से मध्य प्रदेश की जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। अब सुबह की चाय की चुस्की आपके लिए महंगी होने जा रही है।प्रदेश के प्रमुख शहरों में दूध विक्रेताओं ने दूध के दाम में ₹2 से लेकर ₹5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।सबसे ज्यादा असर इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा। इंदौर में दूध के दाम में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अभी तक जो दूध ₹60 प्रति लीटर मिल रहा था अब वह ₹63 से ₹65 के बीच मिलेगा। वहीं धार जिले में यह बढ़ोतरी और भी अधिक है यहां कीमतों में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है ।