किफायती लैपटॉप 'मैकबुक नियो' लॉन्च

किफायती लैपटॉप 'मैकबुक नियो' लॉन्च

भोपाल [महामीडिया] एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप 'मैकबुक नियो' लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,990 रुपए रखी गई है। मैकबुक नियो में A18 प्रो चिपसेट दिया गया है।यह 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर वाला न्यूरल इंजन  भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। यह चिप आईफोन 16 प्रो में मिलती थी। यह लैपटॉप ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और डेली ऑफिस वर्क को बड़ी आसानी से हैंडल कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें