भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है : मोदी

भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है : मोदी

भोपाल [महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। मोदी ने कहा कि सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं।मोदी ने कहा हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती। चाहे यूक्रेन का मुद्दा हो या मिडिल ईस्ट का भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें