पंजाब नेशनल बैंक ने रोजाना नगदी आहरण की सीमा को आधा किया

पंजाब नेशनल बैंक ने रोजाना नगदी आहरण की सीमा को आधा किया

भोपाल [महा मीडिया] पंजाब नेशनल बैंक ने अपने चुनिंदा एटीएम कार्ड से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो मुख्य कैटेगरी में बांटकर लिमिट रिवाइज की है। जिनकी डेली लिमिट पहले 1 लाख रुपए थी इसे अब 50 हजार रुपए कर दिया है। वहीं दूसरी कैटेगरी में प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट 1.5 लाख रुपए से घटाकर 75 हजार रुपए कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें