सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

भोपाल [महा मीडिया] सोने और चांदी के दामों में आज 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं एक किलो चांदी 13 हजार रुपए गिरकर ₹2.58 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। यह दो दिन में 32 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें