भोपाल की 29 शराब दुकानों की दुबारा टेंडर प्रक्रिया आज
भोपाल [महामीडिया] भोपाल की 29 शराब दुकानों के लिए आज गुरुवार को फिर से टेंडर की प्रक्रिया होगी। 7 ग्रुप में बंटे इन दुकानों की रिजर्व प्राइज करीब 520 करोड़ रुपए रखी गई है। 2 मार्च को भी इनके लिए टेंडर की प्रक्रिया हुई थी लेकिन किसी ने भी टेंडर नहीं भरा था। इसलिए दोबारा प्रक्रिया की जा रही है। भोपाल में कुल 87 कम्पोजिट शराब दुकानें हैं। इस बार ठेकों को 4 की बजाय 20 ग्रुप में बांटा गया है। ताकि छोटे और नए लाइसेंस कारोबारी भी ठेके ले सके। 29 ठेकों के लिए पहली नीलामी 2 मार्च को की गई लेकिन एक भी टेंडर नहीं आए। इसके पीछे जिम्मेदार बड़े ग्रुप की मोनोपाली बता रहे हैं।
पहले फेज के 7 ग्रुप के लिए प्रक्रिया की गई। इनमें बागसेवनिया ग्रुप की 5 दुकान, हबीबगंज फाटक ग्रुप की 4 दुकान, भानपुर चौराहा ग्रुप की 5 दुकान, स्टेशन बजरिया ग्रुप की 5 दुकान, खजूरीकलां ग्रुप की 3 दुकान, जहांगीराबाद ग्रुप की 4 दुकान और गुनगा ग्रुप की 3 दुकानें शामिल हैं।