एचडीएफसी बैंक के एटीएम नियमों में बदलाव एक अप्रैल से
भोपाल [महा मीडिया] एचडीएफसी बैंक ने यह तय किया है कि अब एटीएम से यूपीआई का उपयोग करके नकद निकालना आपके मासिक मुफ्त एटीएम लेनदेन सीमा में शामिल किया जाएगा। यह नियम 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि यदि आपकी मुफ्त सीमा समाप्त हो जाती है, तो यूपीआई आधारित नकद निकासी पर एटीएम लेनदेन की तरह ही अतिरिक्त शुल्क लगेगा। एक बार जब मुफ्त सीमा समाप्त हो जाएगी तो प्रत्येक लेनदेन पर ₹23 प्लस टैक्स का शुल्क लगाया जाएगा।