अमेरिकी संसद में ईरान पर हमला रोकने वाला प्रस्ताव रद्द

अमेरिकी संसद में ईरान पर हमला रोकने वाला प्रस्ताव रद्द

मुंबई [महा मीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इसके साथ ही ईरान पर अमेरिकी हमले के 100 घंटे पूरे हो गए हैं। अमेरिकी संसद ने बुधवार को एक प्रस्ताव को रद्द कर दिया। इस प्रस्ताव का मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के विरुद्ध आगे सैन्य कार्रवाई करने से रोकना था। मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 47 और विरोध में 53 वोट पड़े। जरूरी बहुमत नहीं मिलने की वजह से यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसका मतलब यह है कि ट्रम्प ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई जारी रख सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें