भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान विमान सेवाएं एक जुलाई से
भोपाल [ महा मीडिया] एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल से मुंबई के बीच पहली उड़ान के साथ अपना फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया है। एक जुलाई से कंपनी इस रूट पर उड़ान शुरू करेगी। कंपनी ने पिछले समर शेड्यूल में दो उड़ानों के साथ भोपाल में अपना बेस स्टेशन शुरू करने की सहमति दी थी लेकिन स्लॉट लेने के बावजूद कंपनी ने उड़ानें प्रारंभ नहीं कीं। कंपनी ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जल्द ही इस रूट पर बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। कंपनी इस रूट पर बोइंग विमान का संचालन करेगी। उड़ान सप्ताह के सभी सात दिन संचालित होगी। प्रस्तावित उड़ान मुंबई से भोपाल शाम 07.10 बजे पहुंचेगी। भोपाल से शाम 07.50 बजे मुंबई के लिए टेकऑफ करेगी।