अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में जारी किया BJP का संकल्प पत्र

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में जारी किया BJP का संकल्प पत्र

कोलकाता  (महामीडिया): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आज कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया. उन्होंने कहा कि, संकल्प पत्र विकसित बंगाल का रोडमैप है. इस दौरान शाह ने कहा कि, बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। 

उन्होंने कहा कि, बंगाल की जनता उन्हें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी. उन्होंने दोहराया कि, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर यहां की धरती से घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा और देश और राज्य को सुरक्षित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, बंगाल में सोनार बांग्ला का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि, बंगाल में यूसीसी लागू होगा. उन्होंने कहा कि, 6 महीने के अंदर सभी नागरिकों के लिए यहां एक समान कानून लागू किया जाएगा। 

अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, हमने लोगों के सामने अपनी चार्जशीट भी पेश की. उस चार्जशीट ने ममता बनर्जी के 15 साल के राज में बंगाल को मिली गहरी निराशा को सामने ला दिया. उन्होंने कहा कि, भाजपा का संकल्प पत्र इस बात का रोडमैप है कि बीजेपी कैसे एक मजबूत सरकार बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि, कम्युनिस्ट सरकार से छुटकारा पाने के लिए बंगाल ने ममता बनर्जी को चुना. उन्होंने कहा कि पांच साल काफी नहीं हैं और उन्हें एक और मौका दिया गया. लेकिन सिंडिकेट, गुंडाराज और घुसपैठियों के साथ, उन्होंने तीसरा टर्म भी पक्का कर लिया। 

शाह ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, आज, वही नागरिक जो कभी ममता जी का साथ देते थे, डरे हुए और निराश महसूस कर रहे हैं, और अब बदलाव चाहते हैं. पिछले 10 सालों में, हमने खुद को एक मजबूत विपक्ष के तौर पर स्थापित किया है। 

अमित शाह ने कहा कि, बंगाल के लिए, बंगाल के लोगों के लिए, ये 15 साल कालरात्रि के बुरे सपने जैसे रहे हैं. बड़ी उम्मीदों के साथ, कम्युनिस्ट राज से आजाद होने के लिए, बंगाल के लोगों ने ममता दीदी को बहुमत दिया था. अमित शाह ने कहा, "पांच साल बहुत कम हैं" कहकर, उन्होंने दूसरा मैंडेट भी हासिल कर लिया। फिर, अपने सिंडिकेट, गुंडों और घुसपैठियों के भरोसे, उन्होंने तीसरा मैंडेट भी हासिल कर लिया।"

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, पिछले 10 सालों में भाजपा ने यहां एक रचनात्मक विपक्षी पार्टी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. आज बंगाल विधानसबा में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर काम कर रही है. शाह ने कहा कि, इन्हीं 10 सालों में, पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैसे लोगों को ध्यान में रखकर शासन दी जा सकती है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण भी सामने आया है। 

शाह ने कहा कि, कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक फैले पूरे देश में हर तबके, हर धर्म, हर जाति की आकांक्षाओं को संजोकर एक मजबूत, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित भारत का स्वप्न पीएम मोदी ने जनता के सामने रखा है और इसे पूरा करने के लिए बीते 12 वर्षों में प्रयास भी किए हैं। 

भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद शाह का पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने और खड़गपुर में एक रोड शो में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है. शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, तृणमूल कांग्रेस से थक चुका बंगाल अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा, आज कोलकाता में, मैं BJP का 'संकल्प पत्र' जारी करूंगा जिसका मकसद बंगाल को टीएमसी के 'आतंक के राज' से आजाद कराना है। "

भाजपा के 'संकल्प पत्र' में विकास, भलाई और सुरक्षा पर फोकस होने की उम्मीद है, जिसका मकसद समाज के अलग-अलग तबकों की चिंताओं को दूर करना है. सूत्रों के मुताबिक, मैनिफेस्टो में समाज के अलग-अलग तबकों को ध्यान में रखा जाएगा, जिसमें महिलाओं के विकास, किसानों और युवाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें