एक लाख गौ माताओं को छप्पन भोग करवाया गया
भोपाल [ महामीडिया] कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं।अनंत ने गुरुवार को जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग लगाया। जामनगर में आसपास के सभी गांवों भोज का आयोजन किया गया था। भोज में आईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। इसके अलावा जामनगर के गांवों में बच्चों को स्कूल की किट भी बांटी गई। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है।