गुजरात के अमरेली जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महामीडिया] गुजरात के अमरेली जिले और उसके आसपास के तटीय इलाकों में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है । रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। इसका केंद्र महुवा के पास जमीन के भीतर रिकॉर्ड किया गया । अमरेली के राजुला, जाफराबाद और पीपावाव समेत पूरे तटीय इलाके में रात करीब 2:24 बजे अचानक धरती हिलने लगी उस वक्त लोग गहरी नींद में सो रहे थे ।तेज झटके महसूस होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर खुले मैदान की तरफ भागने लगे। भूकंप के बाद रात भर लोग एक-दूसरे को फोन और मैसेज कर सुरक्षित होने की जानकारी लेते रहे।