नवीनतम
रूस में फंसे 26 भारतीय नागरिकों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया] रूस में फंसे 26 भारतीय नागरिकों को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि इन्हें नौकरी का झांसा देकर रूस ले जाया गया और वहां जबरन यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में शामिल कर दिया गया। अब कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले पर उत्तर मांगा है। आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की पीठ जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कर रहे थे ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सरकार से एक सप्ताह के भीतर उत्तर देने को कहा है। परिवारों की ओर से बताया गया कि फंसे हुए लोगों ने संदेश भेजकर कहा है कि वह रूस में हैं और अपनी इच्छा के विरुद्ध युद्ध लड़ने को विवश हैं।