यमुना नदी में स्टीमर पलटने से आठ पर्यटक मरे
भोपाल [ महा मीडिया] मथुरा के वृंदावन में आज शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। हादसे में 8 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीम ने एक पर्यटक की लाश यमुना से बाहर निकाली है। इसकी पुष्टि मथुरा के डीएम ने की है।