एसआईपी के निवेश मे वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
मार्च में एसआईपी का जलवा जबरदस्त रहा। पिछले महीने एसआईपी कंट्रीब्यूशन 32,087 करोड़ रुपये के अब तक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। फरवरी में यह 29,845 करोड़ था। इससे पहले जनवरी में एसआईपी के जरिए रिटेल निवेशकों ने 31,002 करोड़ रुपये म्युचुअल फंड्स में लगाए थे। अगर न्यू फंड ऑफर्स की बात करें तो एक्टिव इक्विटी में 1,947 करोड़ रुपये का निवेश आया। मार्च में 24 नए फंड लॉन्च हुए। इनमें 23 क्लोज-एंडेड स्कीम और एक ओपन-एंडेड स्कीम थी। इन एनएफओ के जरिए 3,985 करोड़ रुपये जुटाए गए।