बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई
भोपाल [ महामीडिया]
भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह से कार्रवाई फिर शुरू दी है। हलालपुरा क्षेत्र में कई अतिक्रमण लिस्टेड किए गए हैं इन्हें जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। चार दिन पहले भदभदा क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं जिन्हें अगले 15 दिनों में हटाया जाएगा। बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल से 50 मीटर तक के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है।