नवीनतम
कृष्णा नदी में भगवान विष्णु की प्राचीन दशावतार मूर्ति मिली
भोपाल [ महामीडिया] रामलला की प्रतिमा से काफी मिलती-जुलती मूर्ति अब कर्नाटक की कृष्णा नदी में मिलने से सभी हैरान है। रायचूर जिले में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की एक प्राचीन दशावतार मूर्ति मिली है, जो 11वीं या 12वीं सदी की हो सकती है। रामलला की प्रतिमा के समान ही इस प्रतिमा में भी भगवान विष्णु की मूर्ति के प्रभामंडल के चारों ओर दशावतारों का काफी खूबसूरती से उकेरा गया है। करीब 1000 साल पुरानी इस प्रतिमा का रामलला से मिलता-जुलता होना एक अद्भुत संयोग है। खास बात ये है कि इस प्रतिमा के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है।