महाराष्ट्र के कई निगमों में भाजपा गठबंधन आगे

महाराष्ट्र के कई निगमों में भाजपा गठबंधन आगे

भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव को लेकर सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस और अजित पवार की एनसीपी भी पिछड़ती दिख रही है। महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में बीजेपी बमबम होती दिख रही है और विपक्षी चित। महाराष्ट्र के 29 में से 20 निकायों में बीजेपी गठबंधन ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। बीजेपी और शिवसेना गठबंधन देश की सबसे धनी नगर निकाय बृहन्ममुंबई नगर निगम  पर दशकों से चले आ रहे ठाकरे परिवार के राज को उखाड़ फेंकने जा रहा है। इसी तरह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में बीजेपी गठबंधन ने कुल 151 में से 143 सीटों पर बढ़त बनाकर विपक्ष को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र की तीर्थयात्रा राजधानी के रूप में जाने जाने वाले नासिक और आध्यात्मिक राजधानी सोलापुर में भी आगे है। ये रुझान पूरे राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन का संकेत देते हैं, जो महाराष्ट्र में नगर निगम की सत्ता में बड़े बदलाव का संकेत है। बीजेपी ने पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में कोल्हापुर, सातारा और सांगली नगर निकायों में भी बढ़त बनाए हुए है।

सम्बंधित ख़बरें