नवीनतम
महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की कैशलेस बिक्री दीपावली से
भोपाल [महामीडिया] ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद काउंटरों पर दीपावली से कैशलेस की सुविधा प्राप्त होगी। दर्शनार्थी क्यूआर कोड से भुगतान कर लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे। इस व्यवस्था से दर्शनार्थियों को काफी सुविधा होगी। मंदिर कर्मचारियों को भी खुल्ले पैसों की समस्या से निजात मिलेगी। यह सुविधा शुरू होने में एक पखवाड़े का समय लग सकता है।